पंचकूला। मध्य प्रदेश में 14 गो रक्षकों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा के विरोध में गो रक्षा परिषद ने सेक्टर-20 स्थित न्यू चौक पर प्रदर्शन किया। स्वामी विश्वामित्रानंद गिरि ने दोषी ठहराए गए गो रक्षकों को न्याय दिलाने और उनकी रिहाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गो भक्त और गो सेवक शामिल हुए। परिषद ने न्यू चौक को गो माता चौक घोषित करते हुए यहां गौ माता की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग भी की। साथ ही गो संरक्षण और गो रक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सुरेश गिल, महंत शोभादास, विनीत वर्मा, शेखर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गौ भक्त मौजूद रहे।