फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चचेरी बहन और बहनोई ने महिला के बैंक खाते से आठ लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एक महिला के खाते से उसकी ही चचेरी बहन और बहनोई ने धोखे से आठ लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी सुधा गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन नीतू सिंह और उसके पति सुल्तान सिंह ने उनके बैंक खाते से धोखे से आठ लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने बताया कि उनकी 2022 में सेहत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

उस दौरान उसने अपनी बहन और बहनोई को घर पर बुलाया था। इस दौरान उसके घर से जाते-जाते उन्होंने काफी सामान चोरी किया। इसके अलावा पुराने मोबाइल नंबर की मदद से दोनों ने महिला के बैंक खाते से पहले लाखों रुपये निकाले। इसकी जानकारी महिला को 6 जुलाई 2023 को बैंक से मिले स्टेटमेंट से पता चला। इसके अलावा महिला ने अपने अलमारी में साइन किए ब्लैंक चेक रखे थे ताकि ज्यादा बीमार होने जैसी परिस्थिति में वे उसे कैश करवा सके। महिला ने शिकायत में बताया कि चचेरी बहन व बहनोई ने चेक से पांच लाख रुपये निकाल लिए। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें