पंचकूला। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पीडि़ता का ममेरा भाई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 8 दिसंबर को पीडि़ता के पिता ने सेक्टर-2 पुलिस चौकी में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक, जो रिश्ते में लडक़ी का भाई लगता है, उसे 4 दिसंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने अलग-अलग ठिकानों पर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला सेल की इंचार्ज पूजा के नेतृत्व में पुलिस ने पीडि़ता को बरामद कर उसके बयान दर्ज करवाए और काउंसलिंग कराई। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से उन स्थानों और साक्ष्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जहां वह किशोरी को लेकर गया था। दोनों परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।