पंचकूला। पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीडऩ के मामले में उसके 42 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि अनाथ 12 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही चचेरे भाई ने यौन उत्पीड़न किया है। शिकायत के आधार पर मनसा देवी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। आरोपी को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।