फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा मामले में कोर्ट में पेशी पर पहुंची आरोपी हनीप्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा के मामले में शुक्रवार को जिला अदालत पंचकूला में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले की आरोपी हनीप्रीत समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। पेशी पर हनीप्रीत की हाजिरी के बाद कोर्ट ने मामले की आगामी तारीख 24 जनवरी निर्धारित की है। इसके बाद आरोपी हनीप्रीत कोर्ट से लौट गईं। इससे पहले मामले में सीजेएम रोहित वत्स की कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों पर आरोप तय किए गए थे। हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 145, 146, 150, 151, 152, 153 व 120-बी के तहत आरोप तय थे। चार आरोपियों पर आईपीसी की धारा-216 के तहत भी आरोप तय थे। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में किए दंगों के मामले में जिला पुलिस ने एफआईआर नंबर-345 दर्ज की थी। साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद हनीप्रीत पर पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें