पंचकूला। चंडीमंदिर की लाइट पर अज्ञात वाहन से साइड लगने से ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठे मनीमाजरा निवासी वीना और उसके पति पवन कुमार घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दंपती को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है। घायल वीना ने बताया कि मनीमाजरा से ऑटो बुक कर वह पिंजौर जा रही थी। चंडीमंदिर के लाइट पॉइंट के पास जैसे ही पहुंची अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से साइड लगी और ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठे पति पवन को पैर में चोटें आई हैं और उसके हाथ में चोट लगी है।