फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को पार्षदों ने सेक्टर में आने वाले दूषित जल की समस्या के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को सेक्टर-3 स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन भवन का दौरा किया। इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद रितु सिंघल और अन्य पार्षदों ने उन्हें पंचकूला के सेक्टर-6, 7, 8, 9, 15, 23 और अभयपुर में दूषित पानी की सप्लाई की समस्या के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त रिहायशी सेक्टरोें के लोगों को मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है और मानसून के मौसम में दूषित पानी से कई तरह की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए पीने के पानी की समस्या का निदान करने की प्रार्थना की। इस पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और प्रशासक को दूरभाष के माध्यम से पीने के पानी की समस्या से अवगत करवाया और इस समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा भी मौजूद थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक, सुनित सिंगला, राजेश वर्मा, राकेश कुमार, सोनिया सूद, सोनू बिरला और गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें