फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: सात सरकारी विभागों को निगम वसूलेगा 15.70 करोड़ रुपये, भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की नगर निगम ने मुहिम शुरू कर दी है। नगर निगम ने 7 विभागों को नोटिस जारी किया है। इन विभागों से नगर निगम को 15.70 करोड़ रुपये वसूलने हैं। विभागों को हरियाणा म्युनिसिपल कार्पोरेशन एक्ट 1974 के अंडर सेक्शन 95 और 130 के तहत नोटिस दिया गया है। इन विभागों को 15 दिन में अपना टैक्स जमा कराना होगा। यदि टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो विभाग को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर द्वारा जारी नोटिस में कृषि एवं किसान विकास विभाग कृषि भवन सेक्टर 21 पंचकूला के डायरेक्टर को 3048713 रुपये, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्लॉट नंबर 37 सेक्टर 6 पंचकूला के मुख्य प्रशासक को 34317643 रुपये, पुलिस विभाग के डायरेक्टर जनरल को 30129407, जन स्वास्थ्य विभाग वेज नंबर 13 से 18 सेक्टर 4 पंचकूला, इंजीनियर इन चीफ को 16767974 रुपये, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर वेज नंबर 15-20 सेक्टर 4 पंचकूला को 255497 रुपये, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मंडी भवन सी-6 सेक्टर 6 पंचकूला, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम विद्युत सदन आईपी नंबर 3 और 4 सेक्टर 14 पंचकूला के मैनेजिंग डायरेक्टर को 68826208 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का नोटिस दिया है। सरकारी कार्यालयों से नगर निगम ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूलनी है। नगर निगम की ओर से शहर में विभिन्न बोर्डों पर बैनर लगाकर लोगों से प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। कई सरकारी संस्थानों ने अभी टैक्स जमा नहीं करवाया है। नगर निगम ने सरकारी एवं प्राइवेट प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों से कुल 100 करोड़ रुपये की वसूली करनी है, जिसमें 5 लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स अदा न करने वाले 17 संस्थान है, जिनसे लगभग साढ़े 20 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। कई होटल, बैंक, सरकारी कार्यालय, जिमखाना क्लब, पेट्रोल पंप शामिल है और इन्हें भी नोटिस दे दिया गया है।
कई प्राइवेट संस्थानों पर हो चुकी है कार्रवाई
नगर निगम सेक्टर 14 खटानी रेस्टोरेंट एससीओ नंबर 264 सेक्टर 14 पंचकूला, सेक्टर 11 के एससीओ नंबर 43, सेक्टर 11 के एससीओ नंबर 20 सहित लगभग 10 से अधिक संस्थानों को सील कर चुका है।
विज्ञापन


इन विभागों से लेने हैं प्रॉपर्टी टैक्स
-हरियाणा पुलिस विभाग जीओएच सेक्टर 26 - 4287615
-हुडा वाह दिली सेक्टर 5 - 3918571
-पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग औद्योगिक क्षेत्र - 3439745
-जिमखाना क्लब सेक्टर 3 - 6874087
-हरियाणा फाइनेंशियल कमिश्नर एवं सेक्रेटरी हरियाणा सरकार सेक्टर 1 - 8338745
-कोर्ट कांप्लेक्स सेक्टर -1 गुरुकुल मेमोरी - 3065635
-इंडियन ऑयल सेक्टर 14 पंचकूला - 2956936
-हरियाणा गवर्नमेंट प्रेस -2938867
-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 5 - 2887542
-गवर्मेंट ऑफिस सेक्टर 1 गुरुकुल मेमोरी - 2741484
-उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम - 2634443
-भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी सेक्टर 15 पंचकूला - 2177991
-डायरेक्टरेट ऑफ सोशल जस्टिस एंपावरमेंट सेक्टर 1 - 1976620
-लघु सचिवालय सेक्टर 1 - 1947057
-स्वास्थ्य विभाग सेक्टर 6 पंचकूला - 1940897
-एचपीजीसीएल सेक्टर 6 पंचकूला - 1930122
-भारत संचार निगम लिमिटेड सेक्टर 5 - 1936765
-सामुदायिक केंद्र सेक्टर 15 - 2239269
-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेक्टर 5 - 2581738


प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम और शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की आवश्यकता होती है जो कि अलग-अलग टैक्स से नगर निगम के पास करते हैं प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का सबसे बड़ा साधन है इसलिए सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों से अपील है कि वह अपना टैक्स जमा करवाएं। -कुलभूषण गोयल, महापौर, नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें