फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निगम आयुक्त ने शहर के वेंडिंग जोन का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। वेंडिंग जोन में अनियमितताओं की मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने पंचकूला की विभिन्न वेंडिंग जोन का दौरा किया है। इस दौरान आयुक्त ने सेक्टर 15, सेक्टर 8, सेक्टर 4 की वेंडिंग जोन में काम कर रहे लोगों से बातचीत भी की और वेंडिंग जोन में आ रही दिक्कतों के बारे में जाना। मौके पर आयुक्त के साथ उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी और लियो मीडिया एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान आयुक्त ने लियो मीडिया एजेंसी के प्रतिनिधि से उनके द्वारा वेंडिंग जोन में दी जा रही सुविधा के बारे में भी जाना। वेंडिंग जोन में बिना कार्ट लगाए काम कर रहे कार्ट चालकों को देख कर आयुक्त ने नाराजगी जताई और लियो एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि कोई भी कार्ट चालक बिना कार्ट के काम नहीं करेगा और यदि कोई बिना कार्ट के काम करता पाया गया तो ऐसे में उस व्यक्ति को काम नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान एक महिला ने आयुक्त के समक्ष सेक्टर 15 की वेंडिंग जोन के पास पब्लिक शौचालय चालू करने की मांग भी की। महिला के मांग पर लियो मीडिया के प्रतिनिधि ने बताया कि मोबाइल शौचालय स्थापित किए गए हैं, लेकिन मोबाइल शौचालय के ज्यादा इस्तेमाल होने पर वे ब्लॉक हो जाते हैं। जिस पर आयुक्त सचिन गुप्ता ने उप निगम आयुक्त को वेंडिंग जोन में हाल ही में बने पब्लिक शौचालय को जल्द चालू करवाने के निर्देश दिए।
वहीं वेंडिंग जोन में काम कर रहे कार्ट चालकों को बिना वर्दी के देख कर आयुक्त ने एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि एजेंसी कार्ट चालकों को एक समान ड्रेस मुहैया कराएं ताकि कार्ट में काम कर रहे लोगों की पहचान हो सके। इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने वेंडिंग जोन में बिजली की समस्या के बारे में भी आयुक्त को अवगत करवाया। जिसपर आयुक्त ने जल्द समाधान करने की बात कही। वहीं पंचकूला के वेंडिंग जोन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा के बारे में निगम आयुक्त ने एजेंसी के प्रतिनिधि से पूछा। जिसपर एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि पंचकूला के सभी वेंडिंग जोन में कैमरा लगाए गए हैं। वहीं आयुक्त ने एजेंसी के प्रतिनिधि से कहा कि एजेंसी जल्द ही सभी वेंडिंग जोन के कैमरा के एक्सेस निगम को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें