फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त आरके सिंह दिवाली के मद्देनजर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। अमर उजाला - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। दीपावली के मद्देनजर नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यालयों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करें। सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में वह अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अधिकारी, एमई, सीएसआई व संबंधित अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को दीपावली से संबंधित और कोविड-19 को ध्यान में रखकर लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों को इसके लिए जागरूक करें कि कोविड-19 को देखकर हमें सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखना है। मास्क और सैनिटाइजर का समय-समय पर प्रयोग करते रहना है। आरके सिंह ने दीपावली के साथ-साथ विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें