संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। नौकरी बहाली की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कोरोना योद्धाओं को पूर्व युवा अध्यक्ष कलानौर रोहतक और पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री पंचकूला विनोद दुआ ने जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म करवाया। कोरोना योद्धा एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप सिंधू ने बताया कि विनोद दुआ ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कोरोना योद्धाओं की नौकरी बहाली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनके कहने पर विनोद दुआ ने आमरण अनशन पर बैठे कोरोना योद्धाओं का सरकार से बातचीत के बाद अनशन खत्म करवा दिया। ज्ञात रहे कि पिछले 8 दिन से अपनी नौकरी बहाली के लिए 8 कोरोना कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी दो बार तबीयत भी बहुत ज्यादा खराब हो गई थी।
एसोसिएशन की मुख्य मांगे
1. दिनांक 31 मार्च 2023 को हटाए गए कोरोना कर्मचारियों की तुरंत प्रभाव से बहाली की जाए।
2. सरकार द्वारा जो भी पॉलिसी तैयार की जानी है उसे जल्द से जल्द तैयार करे और जॉब सुरक्षा कानून बनाया जाए।
3. जिन कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई है उन सभी को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
4. सभी कर्मचारियों को एनएचएम में खाली पदों पर शामिल किया जाए।