फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : पंजाब में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी, रिकवरी रेट भी 93.8 फीसदी पहुंचा

Sun, 01 Nov 2020 10:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर अब पंजाब से अच्छी खबरें आने लगी हैं। तीन हफ्तों में संक्रमण के केसों में कमी के साथ ही मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य में रिकवरी रेट 93.8 प्रतिशत पहुंच गया है। साथ ही संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे कुल लिए जाने वाले नमूनों में 2 प्रतिशत लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह कोविड टेस्ट के लिए 161086 नमूनों में से सिर्फ 3186 केस ही पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही पंजाब में पॉजिटिव पाए जाने की दर सिर्फ 2 प्रतिशत रह गई है। रविवार को भी पंजाब में 16578 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें मात्र 325 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बता दें कि पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक 2620786 नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 133975 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें 125566 लोगों ने संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पूरे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 4195 दर्ज की गई है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 4214 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


12 मरीजों की हुई मौत
पंजाब में कोरोना संक्रमण से रविवार को 12 मरीजों की मौत हो गई। फजिल्का में 1, होशियारपुर में 2, जालंधर में 2, लुधियाना में 1, मोगा में 1, पटियाला में 2, संगरूर में 1 और तरनतारन में 2 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें