फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में दोगुना रफ्तार से बढ़े कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को 467 नए मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही, राज्य में कोरोना की नई लहर के दोगुना रफ्तार पकड़ लेने के संकेत मिले रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1767 तक पहुंच गई। वहीं, सेहत विभाग ने टेस्टिंग में तेजी लाते हुए बीते 24 घंटे के दौरान 7297 सैंपल लिए और उनमें से 6824 की जांच पूरी कर ली। बुधवार को राज्य में इस महामारी से किसी मरीज की मौत तो नहीं हुई लेकिन विभिन्न अस्पतालों में इस समय 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 12 मरीज क्रिटीकल केयर लेवल-3 में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सेहत विभाग के अनुसार, बुधवार को सबसे ज्यादा 111 नए मरीज मोहाली जिले में सामने आए जबकि फाजिल्का में 46, लुधियाना में 42, बठिंडा व पटियाला में 31-31, जालंधर में 27, फिरोजपुर में 26, मोगा में 19, अमृतसर में 18, होशियारपुर में 15, फतेहगढ़ साहिब में 14, रोपड़ में 13, पठानकोट व नवांशहर में 12-12, फरीदकोट में 11, बरनाला, मानसा व संगरूर में 7-7, कपूरथला में 6 और मुक्तसर में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 6.84 फीसदी आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें