फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : संक्रमण से अब तक टले 10 ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में संक्रमण बढ़ने से अब तक दस लोगों के ऑपरेशन टल चुके हैं। विभाग की तरफ से रोजाना सैंपलिंग बढ़ाई गई है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 98 नए मामले सामने आए हैं। नए मिले संक्रमित में 92 स्थानीय जबकि छह मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों से आए हैं। मंगलवार को जांच के लिए 721 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि इंजरी, सर्जरी के पेशेंट में कोरोना निकलने के बाद सर्जरी नहीं की गई है। अब तक दस मरीजों को बदली डेट पर सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। इस समय जिले में 235 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 231 मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पताल के वार्ड में कोरोना के चार मरीजों को भर्ती किया गया है। पंचकूला में अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है। 696062 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 49841 लोग संक्रमित मिले हैं। 49183 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। ओपीडी कार्यक्रम में भाग लेने जाने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मरीजों की टेस्टिंग लगातार की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग मास्क जरूर लगाएं।
अस्पताल और डिस्पेंसरी में लगातार बढ़ रहें मरीज
पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि रोजाना पंचकूला में चार हजार मरीज आ रहे हैं। कोरोना टेस्टिंग के में सबसे अधिक मरीज बुखार के आ रहे हैं। चार हजार में रोजाना बुखार, जुकाम और स्किन के 1500 मरीज आ रहे हैं। टेस्टिंग एहतियातन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के साथ भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क लगाए लोग घर से बाहर नहीं निकलें। वहीं मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के इलाज नहीं करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें