पंचकूला। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला सीआईटीओ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सिविल अस्पताल सेक्टर-छह में बुधवार को गेट मीटिंग की गई। अस्पताल में सुबह आठ बजे सभी कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी पंचकूला रमा ने की। उन्होंने बताया कि बीते 17 मई को वेतन नहीं मिलने पर सभी कर्मचारियों ने सुबह सात बजे से हड़ताल की थी। इसके बाद पीएमओ, सीएमओ और कौशल विभाग की ओर से वेतन एक सप्ताह में दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी वेतन नहीं दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद समस्या का निदान नहीं निकाला है। गेट मीटिंग को संबोधित सचिव सतीश कुलविंदर कुमार, सदस्य जगदीश जगत सिंह, शेखर, अक्षय ,रिंकू, नवीन सभी कमेटी ने कर्मचारियों को बताया कि 26 मई को कौशल विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है। अगर वेतन देने से विभाग ने मना किया तो काम बंद कर देंगे। इसके साथ ही हड़ताल की जाएगी।