बरवाला। क्षेत्र में तीन-चार दिन से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। बारिश के चलते लोगों को सड़कों व गलियों में जलभराव होने की समस्या झेलनी पड़ रही है। वही बारिश के साथ चली तेज हवाओं से कई जगह सड़कों पर पेड़ भी गिर रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर सड़कें भी धंस गई है। वहीं क्षेत्र के किसानों को भी लगातार हो रही बारिश से अपनी फसलों के खराब होने की चिंता सताने लगी है। लगातार हो रही बारिश धान व मक्का की फसल के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।