फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उपभोक्ता आयोग ने लगाया पांच हजार रुपये हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने चंडीगढ़ सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में स्थित आरके गुप्ता ब्रदर्स पर पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। पंचकूला सेक्टर-12 ए के रहने वाले वेद प्रकाश गोयल ने आयोग को आरके गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में स्थित आरके गुप्ता ब्रदर्स की दुकान से वेट मशीन खरीदी थी। जब उन्होंने वेट मशीन खोलकर देखी तो मशीन के अंदर रखे बिल में मशीन को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी के लिए आयोग ने आरके गुप्ता ब्रदर्स को पांच हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मशीन की कीमत 1,593 रुपये नौ प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर के साथ शिकायतकर्ता को लौटाने का आदेश दिया है।
आयोग में दी शिकायत में वेद प्रकाश गोयल ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट स्थित आरके गुप्ता ब्रदर्स से 3 नवंबर 2018 को वेट मशीन खरीदी थी। दुकानदार ने उन्हें 1,593 रुपये की मशीन दी थी। दुकानदार ने उन्हें अच्छी क्वालिटी की मशीन बताकर बेची थी। जब उन्होंने मशीन खोलकर देखी तो बिल पर उत्पादन की तारीख, रेट और निर्माता का पता नहीं था। इसके साथ ही मशीन के बिल पर मेन्यूफेक्चरिंग और एक्सपायरी की तारीख नहीं थी। उन्होंने मशीन के उपर लगे बार कोड को सर्च किया तो वेट मशीन की मेन्यूफेक्चरिंग भारत की नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन चीन से आयत की गई थी। दुकानदार ने मशीन बेचते वक्त उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी थी और न ही बिल पर इस बात की जानकारी थी। जब वह वेट मशीन को वापस करने के लिए दुकान पर गए तो दुकानदार ने मशीन वापस लेने से मना कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद वेद प्रकाश गोयल ने आयोग को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें