फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्रम विभाग की नीतियों से खफा निर्माण मजदूर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। श्रम विभाग की बंद साइट को खुलवाने और मजदूरों की रुकी हुई सभी सुविधाओं को लेकर निर्माण मजदूरों ने बरवाला में प्रदर्शन किया। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह की अगुवाई में पंचायती राज के एसडीओ नरेंद्र सिंह के माध्यम से श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सभी निर्माण मजदूर धर्मशाला में एकत्रित हुए जहां पर सीटू के जिला सचिव लच्छीराम शर्मा व सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने संबोधित किया। कश्मीर सिंह ने मजदूरों को कहा कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत लगभग 10 लाख के करीब मजदूर पंजीकृत है जिनमें 6 लाख के करीब मजदूर ऑफलाइन व 4 लाख के करीब ऑनलाइन पंजीकृत हुए है। श्रम मंत्री के आदेशानुसार विभाग द्वारा सभी निर्माण मजदूरों का पंजीकरण अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिए गए हैं। भ्रष्टाचार का खामियाजा मजदूरों का भुगतना पड़ रहा है। ब्लॉक किए गए पंजीकरण में वह पंजीकरण भी शामिल है जो तत्कालीन श्रम मंत्री व बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा कैंप लगाकर किए गए है। इस मौके पर गुरमीत सिंह, संजीव कुमार, परमाल सिंह, बलवंत सिंह, कुलदीप व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें