फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास का निर्माण : ढाई घंटे तक जाम हुआ आम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-12, 12ए और सेक्टर-20, 21 के बीच इन दिनों दो व्हीकल अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इसके चलते सेक्टर-20 अंडरपास और हाईवे पर सुबह और शाम लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार और वीरवार दोनों दिन सुबह और शाम करीब ढाई से तीन घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
इस जाम से एक फरवरी से पहले लोगों को राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि अभी करीब सात मीटर के स्लिप रोड पर हाईवे का ट्रैफिक चल रहा है। यहां पुराने ड्रेन को तोड़कर करीब साढ़े तीन मीटर तक सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसमें दिसंबर और जनवरी का समय लगेगा। उसके बाद व्हीकल अंडरपास के निर्माण तक साढ़े दस मीटर के स्लिप रोड पर ट्रैफिक चलेगी। जिससे लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल तक बनकर तैयार होगा फ्लाइओवर
डेढ़ किलोमीटर लंबे दोनों अंडरपास पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दोनों अंडरपास के निर्माण की जिम्मेदारी कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी है। अप्रैल 2024 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। व्हीकल अंडरपास के निर्माण से पहले पीने का पानी, सीवरेज, ड्रेनेज की पाइप लाइन, बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाना है। अब सर्विस रोड के विस्तार का काम चल रहा है। सरकार के इस प्रयास से क्षेत्र की करीब 185 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों सहित शहर के लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें