चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि लंबित महंगाई भत्ते के बकाये के भुगतान और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। वड़िंग ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता तब तक कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। वड़िंग ने कहा कि कर्मचारी सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। कांग्रेस कर्मचारियों के साथ मिलकर तब तक संघर्ष करती रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।