फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस विधायक ने अपने आवास पर काला झंडा फहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किसान आंदोलन के समर्थन में कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने बुधवार को सेक्टर-2 स्थित अपने आवास पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में काला झंडा फहराया। विधायक ने किसान आंदोलन में दम तोड़ने वाले किसानों को नमन करने के बाद कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर छह माह से किसान विकट परिस्थितियों के बावजूद विरोध में डटे हैं। लेकिन, तानाशाही भाजपा गहरी नींद में सोई है। किसानों की मांगों को पूरा करने की जगह सरकार ने किसानों के आगे सिर्फ बाधा डालने का काम किया है। पुलिस बल के प्रयोग से बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाया गया। चौधरी ने कहा कि किसानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसानों को कोई थका, डिगा या डरा नहीं सकता है। केंद्र सरकार तत्काल किसानों की मांग पूरी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें