पंचकूला। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति ने पांचवीं जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सतपाल शर्मा ने की। इस बैठक में सभी पैक्स का कम्प्यूटरीकरण पूरा कर लिया गया व जिनमें से दस पहले ही पूरी तरह से डिजिटल हो चुके हैं। जिससे ऋण वितरण में तेजी आएगी। उपायुक्त ने रायपुरानी पैक्स के डिजिटलीकरण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जिले के सभी पैक्स का कंप्यूटरीकरण हो सके। बैठक में महाप्रबंधक, सहकारी बैंक, सुभाष बिश्नोई, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड पुष्पेंद्र कुमार, निरीक्षक सहकारी समितियां जितेंद्र कुमार और पैक्स संचालक उपस्थित थे।