फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम में धोखाधड़ी करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम लिमिटेड (हारट्रोन) से कंप्यूटर एप्रिसिएशन एप्लीकेशन टेस्ट में धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर आरोपी दीपक कुंडू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ढकोली जीरकपुर, मोहाली का रहने वाला है। दीपक कुंडू के खिलाफ पुलिस उपायुक्त की तरफ से शिकायत दी गई थी कि वह हारट्रोन पंचकूला में ऑपरेटर के पद पर तैनात था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सात सितंबर को कंप्यूटर एप्रिसिएशन एप्लीकेशन (एसईटीसी) टेस्ट करवाने के मामले में आरोपी दीपक कुंडू ने सीट बदली थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। परीक्षा में धोखाधड़ी की बात सामने आने पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस मामले में यह तलाश कर रही है कि इसमें आंसर शीट बदलने में अन्य कितने लोग शामिल हैं। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें