फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्टिल्ट प्लस फोर के मकान को आचार संहिता में बनाने का आर्डर निकालने पर दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्टिल्ट प्लस फोर के मकान को आचार संहिता को बनाने का आर्डर हरियाणा सरकार के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक की ओर से जारी किया गया है। इसे लेकर पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली, हरियाणा राज्यपाल, हरियाणा मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने मांग करते हुए कहा कि नीति का रद्द करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें। पंचकूला में आचार संहिता के बाद इस तरह का आदेश जारी किया गया है। इस पूरी तरह से रोक लगाई जाए। पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव आरके कोली, उप प्रधान सुनील जैन और सीडब्ल्यूए के अन्य सदस्यों ने कहा कि अब एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से इस सप्ताह हरियाणा के राज्यपाल, और हरियाणा मुख्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें