फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चन्नी के बेटे के विवाह पर खर्च संबंधी शिकायतकर्ता ने बदला बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे के विवाह पर हुए खर्च को लेकर उठे विवाद में नया मोड़ आ गया है। विवाह में घोटाले का पैसा लगा होने की शिकायत करने वाले व्यक्ति ने अब विजिलेंस ब्यूरो को पत्र लिखकर कहा है कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उसने ऐसी कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चमकौर साहिब में गत 19 नवंबर को दास्तान-ए-शहादत समारोह में पंजाब पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक एसके चड्ढा और एक्सईएन प्रेमचंद पर 1.47 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगाते हुए एक शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की गई थी। इसमें कहा गया था कि घोटाले का यह पैसा चन्नी के बेटे के विवाह में एडजस्ट किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने इस शिकायत पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब बठिंडा के गांव भागू निवासी शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख निदेशक को पत्र लिखकर इस बात से इन्कार कर दिया है कि यह शिकायत उनकी तरफ से दी गई है। राजविंदर सिंह ने पत्र में लिखा है कि कुछ मीडियाकर्मी 30 दिसंबर को उनके घर पहुंचे थे और उनसे यह जानकारी मिली कि उसके नाम से कोई शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की गई है। राजविंदर ने लिखा कि वह एक साधारण पंजाबी नागरिक है, जो अपने परिवार के भरण-पोषण की जद्दोजहद में लगा है। इसके अलावा किसी व्हीसलब्लोअर समुदाय या राजनीति से भी नहीं जुड़ा है।
राजविंदर ने लिखा कि उन्होंने कभी भी कोई शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को नहीं भेजी है। बल्कि इस मामले में शिकायतकर्ता के रूप में उसका नाम आने से उसे और उसके परिवार को खतरा बढ़ गया है। राजविंदर ने विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख से यह शिकायत भी की कि ब्यूरो ने शिकायत की सच्चाई जानने के लिए कभी शिकायतकर्ता के तौर पर उससे संपर्क भी नहीं किया, अन्यथा समय रहते उसे खुद के शिकायतकर्ता होने की जानकारी मिल जाती। राजविंदर ने मांग की कि विजिलेंस ब्यूरो उस व्यक्ति की पहचान करे, जिसने गलत नाम से शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें