पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय सभागार में दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) की बैठक हुई। तीन मामलों की समीक्षा के दौरान दो पात्र मामलों में 50 हजार और 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई, जबकि एक मामले में पीड़ित के पेश न होने से निर्णय नहीं हो सका। जिला सांख्यिकीय अधिकारी एवं सदस्य सचिव सुनील कुमार जाखड़ ने मामलों की जानकारी दी। पुलिस सत्यापन, चिकित्सा रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के बाद सहायता स्वीकृत की गई। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने पात्र पीड़ितों को जल्द राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को चोट की गंभीरता और आवश्यक विवरण रिपोर्ट में स्पष्ट दर्ज करने को कहा। संवाद