फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव दिए लंबित शिकायतों को निपटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनीकांतन ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले के सभी उपायुक्तों के साथ समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों की समीक्षा कर विस्तार से चर्चा की और लंबित शिकायतों का तुरंत निपटान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने इसके बाद लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी की लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 60 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतों व लंबित तथा रि-ओपन शिकायतों का त्वरित गति से समाधान किया जाए ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें