पंचकूला। सेक्टर- 26, 27 के समीप घग्घर नदी पर बने पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सेक्टर-20 और 21 के बीच की डिवाइडिंग रोड से पीर मुछल्ला नया घग्घर पुल जो सेक्टर-26, 27 यमुनानगर हाइवे को जोड़ता है, वह पूर्ण रूप से बंद रहेगा।