फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम फ्लांइग की टीम ने उप श्रम आयुक्त कार्यालय में मारा छापा, चार कर्मी गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सीएम फ्लांइग की टीम ने शुक्रवार सुबह सेक्टर-21 महेशपुर स्थित उप श्रम आयुक्त और सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। टीम ने कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया। टीम में शामिल एसआई राजेश कुमार, एसआई जयकुमार, एएसआई संजय कुमार और हेड कांस्टेबल गुरमीत और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ सुबह करीब 10 बजे महेशपुर स्थित उप श्रम आयुक्त व सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान तैनात कर्मचारियों की हाजिरी चेक की गई। चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद टीम सेक्टर-4 श्रम कल्याण बोर्ड पहुंची। वहां भी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। टीम ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जांच की।
विज्ञापन

लाभार्थियों से फोन पर संपर्क किया
निरीक्षण के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने यूनिफार्म स्कीम के तहत लाभार्थियों के फोन नंबरों पर संपर्क करके उनके द्वारा श्रम विभाग से सुविधा का लाभ प्राप्त करने के बारे में पूछा। लोगों ने लाभ प्राप्त करने के बारे में अपनी संतुष्टि जाहिर की। इसके अलावा रद्द आवेदनों के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें