फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम उड़नदस्ते ने ढाबे पर मारा छापा, 700 लीटर डीजल व 165 गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव करनपुर के समीप स्थित झिलमिल ढाबे से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 700 लीटर डीजल सहित कुल 165 घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सोमवार को जब छापा मारा, तब मौके पर ढाबा मालिक गणेश तावड़े निवासी महाराष्ट्र जो वर्तमान में गांव रामनगर खोली में रहता है, वह मिला। उड़नदस्ता को ढाबे के पीछे बने गोदाम से करीब 700 लीटर डीजल मिला। इसके अलावा ढाबे के गोदाम से घरेलू और व्यवसायिक खाली और भरे करीब 165 गैस सिलिंडर भी बरामद हुए। ढाबा मालिक अधिकारियों को डीजल और सिलिंडर रखने के दस्तावेज नहीं दिखा सका। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें