पंचकूला। पिंजौर स्थित गांव टीपरा में ढाबे की आड़ में अवैध रूप से शराब और हुक्का पिलाया जा रहा था। गुप्त सूचना पाते ही देर रात सीएम फ्लाइंग की टीम ने ढाबे पर छापा मारा। मौके पर लोग शराब और हुक्का पिलाते मिले। टीम ने मौके से एक्साइज विभाग को भी सूचना दी। पिंजौर थाना पुलिस ने जसबीर सिंह और गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात को सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव टीपरा के पास सरदार जी ढाबा है। ढाबे की आड़ में लोगों को अवैध रूप से शराब और हुक्का पिलाने का कार्य किया जाता है। इसके बाद टीम ढाबे के अंदर पहुंची। जहां अलग-अलग हट्स में करीब 10 से 12 लोगों को शराब और हुक्का सर्व किया जा रहा था।
पुलिस ने ढाबा संचालकों से शराब और हुक्का पिलाने का लाइसेंस और परमिट मांगा तो वे पेश ना कर सके। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों और हुक्के को कब्जे में ले लिया। पिंजौर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।