फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रक में छुपा कर चुरा पोस्त ले जा चालक को सीएम फ्लाइंग की टीम ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक ट्रक से भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि पार्सल वाले ट्रक में चालक चूरापोस्त छिपाकर बेचने की फिराक में है। आरोपी चालक ट्रक में नशीला पदार्थ चूरापोस्त छिपाकर बद्दी ले जा रहा था। सूचना मिलते ही सीएम फ्लाइंग की टीम सोमवार देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 नाके के पास पहुंची। जैसे ही ट्रक जीरकपुर की तरफ से आता नजर आया टीम ने उसको रोका और तलाशी ली। ट्रक के अंदर से भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद हुआ। उसका वजन 9 किलो 200 ग्राम निकला। सेक्टर 20 पुलिस ने ट्रक चालक रोहित देवी नगर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजस्थान से चूरापोस्त लेकर बद्दी जा रहा था। रास्ते में उसने ट्रक से राजपुरा में समान को उतारा और उसके बाद जीरकपुर से होता हुआ पंचकूला से बद्दी जा रहा था। सीएम फ्लाइंग की टीम ने समय रहते चालक को काबू कर लिया और से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह किसके पास से इतनी भारी मात्रा में चूरापोस्त लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें