फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग व खनन विभाग अवैध खनन करती दो पोकलेन मशीन, एक जेसीबी और तीन टिप्पर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। सीएम फ्लाइंग और खनन विभाग की टीम की ओर से छापामारी करके रामगढ़ क्षेत्र के गांव भानू मौजा से अवैध खनन करते हुए तीन पोकलेन मशीनें, एक जेसीबी मशीन और तीन टिपरों को काबू किया है। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, खनन इंस्पेक्टर पंचकूला अतुल कुमार और रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर ने की है। रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाली इन मशीनों और टिप्पर मालिक की पहचान गुरबख्श सिंह बिल्ला और सुभाष मटावाला के रूप में हुई है। सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और माइनिंग इंस्पेक्टर अतुल कुमार ने बताया कि टीम की ओर से अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है और यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध खनन करता पाया गया तो किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें