माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन के 22 जिलों के पदाधिकारी सीएम आवास का घेराव करने के लिए सेक्टर-3 चंडीगढ़ पहुंचे। इस पर पुलिस की ओर से उन्हें सेक्टर-3 रोक दिया गया। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन की मांग पर छह सदस्यीय दल हरियाणा सीएम से मिलवाया गया। इस पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंधू, उप प्रधान ललित कल्याण प्रेस प्रवक्ता अमित जून, कुरुक्षेत्र की जिला अध्यक्ष सरनजीत कौर सहित अन्य लोगों ने सीएम से मुलाकात नौकरी बहाली की मांग को रखा। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया कि बचे हुए 190 कोरोना योद्धाओं को एनएचएम के एमडी से कहकर जल्द ही 15 दिन के अंदर नौकरी पर रखा जाएगा। इस पर कोरोना योद्धाओं की टीम ने सभी का धन्यवाद किया।