चंडीगढ़। शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मंगलवार से एक बार फिर लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।