पंचकूला। कालका के गांधी चौक पर सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। उसके सिर और टांग पर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने पर कालका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम दोनों गुट गांधी चौक पर आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी। संवाद