पंचकूला के जनरल अस्पताल में हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेक्टर 6 स्थित सामान्य अस्पताल में शनिवार को हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। यह डेस्क अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की मदद करेगा। अस्पताल की नई बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर के ठीक सामने हेल्प डेस्क बनाया गया है। अगर मरीजों को अस्पताल और इलाज से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए हेल्प डेस्क की मदद ले सकता है।