फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी की टीम जमीन खाली कराने पहुंची तो हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सड़कों और फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा किए बैठे लोगों से एचएसवीपी की टीम जमीन खाली करवाने में जुटी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम गांव बढनपुर में सरकारी जमीन को कब्जाधारियों से खाली करवाने पहुंची तो हंगामा हो गया। अतिक्रमण हटाओ विंग गांव बढनपुर में उस सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त करवाने पहुंची, जहां झुग्गियां बनी हुई हैं। यहां तक की झुग्गी वासियों पर लोगों से किराया तक वसूलने का आरोप है। बताया गया कि यह जगह वर्ष 2015 में एचएसवीपी को स्थानांतरित हो गई थी। अतिक्रमण हटाओ टीम के पहुंचने पर लोगों ने प्लॉट के मालिकों को सूचना दी। फिर प्लॉट मलिक अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर एचएसवीपी के अधिकारियों को जमीन खाली करवाने के आदेश दिखाने को कहा। उन्होंने जगह को अपने प्लॉट की जगह बताकर कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान अनिल के साथ उनके अन्य पारिवारिक सदस्य भी विरोध करने लगे। इस कारण एचएसवीपी के अधिकारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। तब जाकर मौके पर एकत्रित लोगों को यहां-वहां किया गया। अनिल ने बताया कि वर्ष 2015 में कोर्ट के आदेश पर सड़क से कुछ दूरी पर प्लाट का कब्जा उनके पास है। उन्होंने बताया कि प्लॉट का मालिकाना हक उनके पास है। लेकिन एचएसवीपी के अधिकारियों ने उन्हें वह कागज दिखाए, जिसमें कब्जा उनके पास है। आखिरकार, अनिल शर्मा ने दो दिन का समय मांगा और कब्जे को अपने स्तर पर हटाने को कहा। तब जाकर एचएसवीपी की कार्रवाई थामी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें