नगर कीर्तन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा संगत बड़ी संख्या में मौजूद थीं।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्रीनाडा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के माजरी चौक के अलावा सेक्टर 2, 4, 11, 12, 14, 15, 9, 8, 7 से गुजरकर वापस गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पहुंचा। गुरुद्वारा नाडा साहिब के मैनेजर जागीर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान गतका खेला गया। बैंड, ब्रास बैंड की धुनों से शहर गुंजायमान हो गया। जगह-जगह प्रबंधक कमेटियाें, धर्मशालाओं और गुरुद्वारों ने लंगर लगाया था। इस दौरान सफाई के लिए विशेष तौर पर ट्रालियां लगाई गई थीं। 20 जनवरी को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में हर्षोल्लास से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को कीर्तन दरबार लगाया जाएगा।
नगर कीर्तन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। - फोटो : PKL OFFICE
प्रकाशोत्सव में युवा संगत ने भी शिरकत की। - फोटो : PKL OFFICE
गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन निकाला।- फोटो : PKL OFFICE