फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वित्तीय बजट पास करने के लिए आज फिर होगी नगर परिषद की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछली बैठक में पार्षदो ने अधिकारीयों से मांगा था खर्चे का हिसाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पास कराने के लिए नगर परिषद में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक का आयोजन डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन कालका में किया जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक पिछली बैठक के करीब एक माह बाद आयोजित की जा रही है। इससे पहले 5 अप्रैल को बजट को लेकर बैठक की गई थी। तब करीब 3 घंटे तक चली बैठक में काफी नोकझोंक हुई थी। तक बैठक बेनतीजा रही थी। लंबे समय तक चली उस बैठक में प्रस्तावित बजट पास नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

पार्षदों ने मांगा था खर्चों का हिसाब
पांच अप्रैल को हुई बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर खूब सवाल किए थे। इस पर विपक्ष ने भी निशाना साधकर कहा था कि प्रशासन और सरकार जनता के प्रश्न जो पार्षदों द्वारा पूछे गए हैं, का उत्तर देने से भाग रही है। पार्षदों ने परिषद के अधिकारियों से खर्चों का हिसाब मांगा था। तब पार्षद मंजूलता ने रोड कट चार्ज वसूलने के बावजूद रिपेयर नहीं की जाती है, वह खर्चा कहां जाता है। पार्षद टिंकू शर्मा ने ट्राली हेल्परी कर रहे लोकल लगे सफ़ाई कर्मचारियों को क्यों निकाला गया है, का प्रश्न उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें