पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्यस्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्हाेंने बच्चों की लाइव प्रस्तुतियां देखकर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों के सपनों को बड़ा मंच उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि परिषद ने बच्चों के सपनों को उड़ान देकर ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के माध्यम से करीब पांच लाख बच्चों की प्रतिभागिता के माध्यम से इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का टेबल कैलेंडर भी लांच किया। उन्होंने परिषद को बाल कल्याण की गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के माध्यम से बच्चों के हुनर को नई उड़ान देने का कार्य कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पूनम सूद, जनसूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप दलाल, लक्ष्मण सिंह, सोमनाथ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।