पंचकूला। डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 पंचकूला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुरुपर्व के उपलक्ष्य में नाडा साहिब गुरुद्वारा का भ्रमण किया। मासूम चेहरों और नन्हे हाथों में श्रद्धा की झलक लिए बच्चों ने वाहेगुरु का नाम उच्चारित किया। बच्चों ने अनुशासन, विनम्रता और सामूहिकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। स्कूल प्रांगण में लौटने के बाद श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों की महिमा को समर्पित विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर भारत बी गुप्ता और उषा गुप्ता ने इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेका और बच्चों को आशीर्वाद दिया। संवाद