पंचकूला। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत फरवरी में 12 आवेदन प्राप्त हुए। इसके लिए 7.16 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि कुल आवेदनों में अनुसूचित जाति बीपीएल के 10 आवेदन प्राप्त हुए। इसके लिए 6 लाख 60 हजार रुपये की राशि लाभार्थियों को प्रदान की गई। इसी प्रकार पिछड़े वर्ग बीपीएल का 1 आवेदन प्राप्त हुआ, जिनके लिए पात्र व्यक्ति को 28 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। अनुसूचित जाति नोन बीपीएल परिवार का 1 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसके लिए 28 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल 311 लाभार्थियों को 1 करोड़ 14 लाख 61 हजार रुपये की राशि वितरित की जा चुकी हैै।