पिंजौर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शनिवार को आरटीए विभाग के साथ मिलकर सूरजपुर सुखाेमाजरी बाईपास पर आरयूबी के पास खनिज से भरे दो ओवरलोड टिप्परों का पकड़ा। उनका करीब सवा लाख रुपए का चालान किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों टिप्परों को रोका गया था। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर दोनों टिप्पर चालक फरार हो गए। अधिकारियों ने टिप्पर चालकों और टिप्पर मालिकों का देर शाम साढ़े सात बजे तक इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके अलावा एक अन्य मामले में गुप्तचर विभाग ने दो जमीन मालिकों की जमीन पर अवैध खनन होने पर खनन विभाग को कार्रवाई के लिए कहा।