फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 पेट्रोल पंप के सामने लगाई छबील

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जय मां बनभौरी परिवार पंचकूला की ओर से हर साल की तरह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी के अवसर पर सेक्टर 15 पंचकूला में (पेट्रोल पंप के सामने) एक ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। साथ ही छोले कुलचे व खीर का भंडारा लगाकर राहगीरों की सेवा की। सुबह 9 बजे मां भ्रामरी देवी का भोग लगाने के बाद से माता रानी की कृपा-स्वरूप 5 बजे तक यह छबील लगाई गई। संस्था के प्रधान सेवक जयप्रकाश कंसल ने बताया कि 10 वर्षों से संस्था की तरफ से इसी स्थान पर छबील व भंडारा लगाया जाता है। इस मौके पर संस्था के सभी कार्यकारिणी मेंबर जयप्रकाश कंसल, संजय बंसल, रवि गर्ग, रामकुमार मंगला, विकास मंगला, ललित मंगला, महावीर जिंदल, विजय गर्ग, कांता गर्ग, शकुंतला बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें