फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूल-कॉलेजों के बाहर चेकिंग, 52 छात्रों के चालान, 26 जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्कूल-कॉलेजों के आसपास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। 24 सितंबर को चेकिंग के दौरान 52 छात्रों के चालान किए गए, जिनमें 26 नाबालिग बिना लाइसेंस वाहन चलाते मिले। पुलिस ने सभी वाहनों को मौके पर जब्त कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर अभियान चलाया गया। नाबालिगों को वाहन देने वाले अभिभावकों पर नियमों के तहत 5000 रुपये अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की। स्कूल प्रबंधन ने अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें