फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 10 सीमावर्ती जिलों के 92 एंट्री व एग्जिट पॉइंट को सील कर 4245 वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सोमवार को प्रदेश से लगते राज्यों की सीमाओं पर और 10 सीमावर्ती जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमावर्ती राज्य पंजाब में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की जांच करके नशा और शराब तस्करी पर नकेल कसने के साथ-साथ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना भी था। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशानुसार सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक समकालिक तरीके से चलाया गया। विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को ‘ऑपरेशन सील-8’ के तहत प्रभावी नाकाबंदी को सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 जिलों के लगभग 92 एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स, जो चार पड़ोसी राज्यों और यूटी चंडीगढ़ के साथ सीमाएं साझा करते हैं, वहां विशेष चेकिंग की गई। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने समन्वित रूप से मजबूत नाके स्थापित किए। इन 10 अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल थे।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली गई और आम लोगों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित की गई। इसके अलावा, पुलिस टीमों ने ‘वाहन’ मोबाइल एप का उपयोग करके वाहनों के पंजीकरण नंबरों की भी पुष्टि की। राज्य में आने व जाने वाले 4245 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 293 का चालान किया गया और 16 को जब्त किया गया। पुलिस ने 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 26 एफआईआर भी दर्ज की हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने 401 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 1.1 किलोग्राम अफीम, 29 किलोग्राम भुक्की, 42 किलोग्राम नशीला पाउडर, 1070 नशीली कैप्सूल व गोलियां और बड़ी मात्रा में अवैध और वैध शराब भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें