फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कुर्क जमीन बेचने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-7 पुलिस ने कुर्क जमीन बेचने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार छछरौली यमुनानगर और मलकीत सिंह उर्फ बाबा पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2021 को सेक्टर-37 निवासी संदीप राणा ने शिकायत में बताया कि वह एक महिला को काफी वर्षो से जानता है। उसको जमीन खरीदनी थी तो महिला ने उसकी मुलाकात विक्रम ऋषि यमुनानगर और उसके साथी प्रवीण कुमार से करवाई।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि धर्मवीर और ओमवीर निवासी सहारनपुर उत्तर-प्रदेश के पास उनकी 72 बीघा जमीन है। वे उसको बेचना चाहते हैं। इस बारे में शिकायतकर्ता को विक्रम और प्रवीण कुमार ने लालच दिया कि जमीन फायदे की है। वे खरीदना चाहते हैं, पर उनके पास इतने पैसे नहीं है। आरोपियों ने कहा कि आप इस जमीन में हिस्सेदार बन जाओ और ज्यादा से ज्यादा पेमेंट आप दे दो बाकी पेमेंट वे कर देंगे। इस जमीन पर एक करोड़ रुपये का बैंक लोन है। आप सौदा कर लो बाद में बैंक से एनओसी प्राप्त करके रजिस्ट्री आपके हक में करवा देंगे।

72 बीघा जमीन का सौदा सात करोड़ रुपये में तय हुआ
आरोपियों ने लालच देकर 72 बीघा जमीन का सौदा 7 करोड़ रुपये में तय कर लिया। शिकायतकर्ता ने जमीन का इकरारनामा लिखवाया और 10 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपी कहने लगे कि पैसों की कमी के कारण बैंक का लोन नहीं चुका पा रहे हैं। आरोपियों ने साजिश के तहत शिकायतकर्ता से कहा कि आप 1.40 करोड़ रुपये पहले दे दो, बैंक से एनओसी प्राप्त करके जमीन की रजिस्ट्री करवा देंगे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर विश्वास कर धर्मवीर और ओमवीर को 1.40 करोड़ रुपये दे दिए। काफी समय के बाद आरोपियों ने ना तो जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और फोन उठाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता ने जमीन की जांच के लिए तहसील पहुंचे और जमाबंदी निकलवाई तो पता चला कि यह जमीन पहले ही उप-जिला अधिकारी के आदेशों पर 22 जुलाई 2019 को कुर्क हो चुकी है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सेक्टर-7 थाना एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि आरोपियों के पास से एक लाख रुपये की रिकवरी हुई है। जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें