फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिश्तेदार बताकर महिला से ठगे 2.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बुआ बताकर महिला से 2.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी सुदेश कुमारी ने शिकायत में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर 5 जनवरी की सुबह 9.30 बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनको बुआ बताकर काफी देर बात की और कहा कि वह जल्द ही भारत आने वाला है। उसने महिला से बैंक एकाउंट नंबर मांगा ताकि उसमें विदेश से पैसे भेज सके।
विज्ञापन

महिला ने बैंक खाता नंबर दे दिया। आरोपी ने कहा कि खाते में 7.50 लाख रुपये डाल दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि 2.50 लाख रुपये एक एजेंट को ट्रांसफर करने हैं। उसका यूपीआई बारकोड भी महिला के व्हाट्सएप पर भेजा। महिला ने जब दोबारा खाता चेक किया तो उसमें भेजी गई रकम शो नहीं कर रही थी। कुछ देर बाद दोबारा कॉल कर आरोपी रोने लगा। उसने कहा कि बुआ अगर आपने पैसा नहीं जमा करवाया तो एजेंट मुझे जेल भिजवा देगा। इस पर महिला भावुक हो गई और उन्होंने सैलरी अकाउंट से उसके द्वारा भेजे यूपीआई बार कोड में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया।
इसके कुछ देर बाद तीसरी बार आरोपी ने कॉल कर रोते हुए बाकी पैसे जमा करवाने को कहा। इस पर महिला ने अपने पति को कॉल कर बाकी के डेढ़ लाख रुपये तीन किस्तों में जमा करवा दिया। पैसा जमा करवाने के बाद महिला ने अपने अंकल को कॉल कर उनके बेटे द्वारा 2.50 लाख रुपये मांगे जाने के बारे में बताया। इसके तुरंत बाद उक्त व्यक्ति ने अपने बेटे को कॉल किया तो उसने पैसा मांगे जाने वाली बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला को साइबर ठगी के बारे में पता चला और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस और बैंक में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें