फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निवेश करने का झांसा देकर 7.13 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-19 निवासी व्यक्ति को ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर 7.13 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, निखिल गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर 2023 को उनके फेसबुक अकाउंट पर श्वेता साह के नाम से संदेश आया कि आप हमारे साथ निवेश करना चाहते हो। शिकायतकर्ता ने हामी भर दी। उसने शिकायतकर्ता को बताया कि मेटल कॉइन नाम से एप है, आप उसको प्रयोग करके डबल/ट्रिपल रुपये कमा सकते हो। इसके बाद उनके व्हाट्एस एप पर मैसेज भेजा गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एप डाउनलोड करके एकाउंट रजिस्टर्ड कर लिया। शिकायतकर्ता ने 12 दिसंबर को 10 हजार रुपये निवेश किए 13 दिसंबर को उन्हें 25 हजार रुपये का लाभ हुआ। इसके बाद उन्होंने 43 हजार रुपये निवेश किए। आरोपी ने बताया कि आपको एक लाख रुपये कम से कम डालने होंगे, तभी आप ट्रेडिंग कर सकते हो। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों में कुल 7.13 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने उनके रुपये वापस नहीं किए। तब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें